एचएस प्रणय ने चीन के किआओ बिन को हराकर स्विस ओपन पर अपनी पकड़ बरक़रार रखने का अभियान जारी रखा है। मुकाबले में पीछे चल रहे प्रणय ने दमदार वापसी करते हुए जीत तक पहुंचे और स्विस की राजधानी में चल रहे इस सुपर सीरीज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
वैसे तो पांचवी वरीयता प्राप्त प्रणय अपने विरोधी से हुए मुकाबले में तीन बार जीत चुके थे, लेकिन इस बार चीनी खिलाड़ी ने उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी। एक घंटे 12 मिनट चले इस मुकाबले में आख़िरकार प्रणय ने 9-21 23-21 21-15 से जीत हासिल कर ली।
हालांकि प्रणय पहले खेल में हार गए थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 15-18 के स्कोर से दूसरे मैच में बराबरी हासिल कर ली। तीसरे और निर्णायक खेल में अच्छे प्रदर्श के साथ प्रणय ने 8-3 की बढ़त हासिल की और आखिरकार मैच भी अपने नाम किया।
इससे पहले प्रणय ने स्कॉटलैंड के कीरन मेरिलीज़ को 21-17, 21-19 से हराया और आगे वह चीन के शि युकी और डेनमार्क के एंडर्स एंटनसेन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे। शि युकी पिछले हफ्ते बर्मिंघम में हुए आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचे थे।
आइसलैंड इंटरनेशनल जीतने वाले सुभंकर दे स्लोवेनिया के इज्टोक उट्रोसा के खिलाफ कड़ी मेहनत के साथ 21-17 21-18 से जीत हासिल कर प्रे-क्वार्टर्स तक पहुंचे थे। लेकिन 42 मिनट तक जापान के कांता सुनेयामा के खिलाफ चले मुकाबले में वह 19-21 14-21 से हार गए।
भारत का मिश्रित युगल जोड़ा प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी मिश्रित युगल मुकाबले के तीसरे चरण तक पहुंचे थे। लेकिन वे स्वीडन के निको रुपोनेन और अमेंडा हॉगस्ट्रोम से हार गए।
समीर वर्मा भी सुनेयामा से 16-21 21-15 21-13 हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। वहीं महिला एकल प्रतियोगिता में कृष्णा प्रिय कुदारावाल्ली को फित्रियानी फित्रियानी से हारना पड़ा।
भारत की महिला युगल जोड़ी संजना संतोष और आरती सारा सुनील बसेल में जर्मनी के जोहाना गोलिसज़ेवेस्की और लारा केपलिन से 15-21 15-21 से हार गयी।
फ़्रांसीसी जोड़ी बेस्टियन करसौडी और ली पेलर्मो से 16-21 19-21 से हारकर भारतीय मिश्रित युगल जोड़ा, रोहन कपूर और संजना भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ।
Source:sportscafe.com
No comments:
Post a Comment