नई दिल्ली। एचसीएल टेक्नोलॉजी लिमिटेड प्लेसमेंट के मामले में एक नई पहल करने का प्लान बना रहा है। इस प्लान के तहत कंपनी सीधे तौर पर हाई स्कूल के स्टूडेंट्स को हायर करने और उनको ट्रेनिंग देकर आईटी प्रोफेशनल्स बनाने की फिराक में है। 1.23 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूंजी वाली कंपनी एचसीएल देश की चौथी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस एक्सोपर्टर है। एचसीएल साइंस बैकग्राउंड वाले 12वीं के छात्रों को 1.8 लाख सालाना की शुरुआती सैलरी ऑफर कर रहा है।

एचसीएल इन स्टूडेंट्स को ऐप्स डेवलप करने की देगा ट्रेनिंग
एचसीएल इन छात्रों को कंपनी के लिए ऐप्स विकसित करने और उनके परीक्षण करने के लिए प्रशिक्षण देगा। तकनीकी जगत की इस दिग्गज कंपनी ने मदुरई में एक पायलट प्रोग्राम हाल ही में शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स का सीधे चयन किया जाएगा। उसके बाद कंपनी अपने कोयंबटूर स्थित कैंपस में उनको एक साल तक प्रशिक्षण देगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन स्टूडेंट्स को ही कंपनी जॉब ऑफर करेगी, जिन्होंने अपने बोर्ड एग्जाम्स में औसत 85 फीसदी अंक हासिल किया होगा। सीबीएसई छात्रों के लिए 80 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। स्टूडेंट्स को एसएसएन इंजिनियरिंग कॉलेज से बीएससी की डिग्री पूरा करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को इंजिनियरिंग की बुनियाद से अवगत कराने के लिए नौ महीने की क्लासरूम ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद काम के माहौल से उनको अवगत कराने के लिए तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
एचसीएल की वाइस प्रेजिडेंट श्रीमती शिवशंकर ने बताया, ‘तमिलनाडु में उच्चतर शिक्षा पर काफी जोर दिया जाता है लेकिन राज्य में ऐसे भी बहुत से परिवार हैं जो इंजिनियरिंग शिक्षा का खर्च बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं होते हैं। इस प्रोग्राम से उन छात्रों को अवसर मिलेगा जो नियमित कोर्स नहीं कर पाते हैं।’
Source:puriduniya.com
No comments:
Post a Comment