Wednesday, 15 March 2017

शशांक मनोहर ने ICC प्रमुख का पद छोड़ा

ज़िम्मेदारी संभालने के महज़ 16 महीने बाद ही, ICC अध्यक्ष शशांक मनोहर ने, तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद छोड़ा, जिसके साथ ही विश्व क्रिकेट का सबसे ऊंचा पद अब रिक्त हो चुका है। अक्टूबर 2015 में ICC के प्रमुख के तौर पर चुने गए मनोहर ने अपने इस कदम के पीछे 'निजी कारणों' को वजह बताया है।

मई 2016 को शशांक मनोहर इस पद के लिए चुने गए थे और वह क्रिकेट के प्रशासनीय निकाय के पहले स्वतंत्र अध्यक्ष बने थे। इसके साथ ही उन्होंने बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर, तत्काल प्रभाव से लागू होने वाले, दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर भी हस्ताक्षर किया था।

इस पद के लिए होने वाले चुनाव प्रक्रिया में मनोहर इकलौते नामांकन थे, और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें सर्वसम्मति से चुना था। मनोहर पेशे से एक प्रमुख भारतीय वकील थे और उन्होंने 2008-2011 तक BCCI को अपनी सेवा प्रदान की थी। जगमोहन डालमिया की मृत्यु के बाद, मनोहर को BCCI के अध्यक्ष के तौर पर फिर से चुना गया था और इसी पद की बदौलत उन्होंने ICC के अध्यक्ष का पद भी हासिल किया था।

Source:sportscafe.com

No comments:

Post a Comment