Wednesday, 15 March 2017

मध्य रेलवे ने की भारत की पहली वातानुकूलित रेल एंबुलेंस की शुरूआत

नई दिल्ली, जेएनएन। मध्य रेलवे ने भारत की पहली वातानुकूलित रेल एंबुलेंस की शुरूआत की है जिसे ट्रेन दुर्घटना के वक्त घायल सवारियों की मदद के लिए खास तौर से तैयार किया गया है। इसके जरिए समय पर पहुंचकर घायलों का उपचार किया जा सकेगा।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह रेल एंबुलेंस कई तरह के मेडिकल सुविधाओं से लैस है जिसमें एक समय में कम से कम पचास लोगों का शुरूआती उपचार किया जा सकता है।

ख़बर के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि यह वातानुकूलित एंबुलेंस खासकर उस वक्त काफी मददगार साबित होगा जब अंग प्रत्यारोपण के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजा जाएगा। रेलवे का ग्रीन कॉरिडोर ड्राईवर को दान किए गए अंग को रोड की तुलना में इसके जरिए गंतव्य स्थान तक पहुंचने में काफी मददगार होगा और इसमें ना लोग और ना ही ट्रैफिक को किसी तरह की कोई परेशान होगी।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment