Friday, 24 March 2017

स्कॉटलैंड की संसद में जनमत संग्रह पर फैसला मंगल को

एडिनबर्ग, एएफपी/रायटर। स्कॉटलैंड की संसद में स्वतंत्रता के लिए नए सिरे से जनमत संग्रह कराने पर अब मंगलवार को फैसला होगा। इस मुद्दे पर दो दिवसीय चर्चा शुरू हुई थी और इस पर बुधवार को सांसदों को मतदान करना था। लेकिन इस बीच ब्रिटिश संसद पर हमला हो गया। इसके चलते इसे टाल दिया गया।

स्कॉटलैंड संसद के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि मंगलवार दोपहर 2.20 बजे से दोबारा चर्चा शुरू होगी। माना जा रहा है कि सांसद जनमत संग्रह का समर्थन करेंगे। स्कॉटलैंड की फ‌र्स्ट मिनिस्टर निकोला स्ट्रूगन ने हाल ही में ब्रेक्जिट पर बहस के दौरान ब्रिटिश संसद में यह मसला उठाया था। उन्होंने 2018 के आखिर या 2019 के शुरू में फिर से जनमत संग्रह कराने की मांग की थी।

ब्रेक्जिट की तैयारियों में जुटी प्रधानमंत्री टेरीजा मे के लिए यह नई परेशानी का सबब बन सकता है। इससे पहले 2014 में हुए जनमत संग्रह में ब्रिटेन से अलग होने की मांग को स्कॉटलैंड की जनता ने खारिज कर दिया था।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment