Friday, 17 March 2017

पंचायत वर्ल्ड बैंक ने बंगाल ग्राम पंचाय के लिए मंजूर किए 210 मिलियन डॉलर

कोलकाता, प्रेट्र। पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत को मजबूत करने के लिए वर्ल्ड बैंक की तरफ से 2100 (210 मिलियन) लाख अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी गई है। चौदहवें वित्त आयोग और चौथे राज्य वित्त आयोग की सिफारिश पर साल 2020 तक इन ग्राम पंचायतों में धन प्रवाह दोगुनी हो जाएगी।

वर्ल्ड बैंक ने अपने रिलीज में बताया कि इंस्टीट्यूशन स्ट्रेन्थनिंग ऑफ ग्राम पंचायत प्रोगाम-फेस II (ISGPP-II) के तहत सभी 3,342 ग्राम पंचायतों को इंटर-गवर्नमेंटल फिस्कल ट्रांसफर सिस्टम के अंतर्गत प्रभावी तरीके से इस कोष का इस्तेमाल करने का अधिकार होगा।

वर्ल्ड बैंक बैंक की इस वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में प्लानिंग, बजटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट में इन समुदाय की ज्यादा से अधिक भागीदारी में मदद मिलेगी क्योंकि यहां पर ही राज्य के ज्यादातर गरीब लोग रहते हैं।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment