कहा जाता है कि 'जाति न पूछो साधू की'. लेकिन 'यूपी के साधू' की जाति को लेकर ही लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी है.
उत्तर प्रदेश के लिए आदित्यनाथ योगी नए मुख्यमंत्री हैं. भारतीय जनता पार्टी के लिए एक 'फ़ायर ब्रांड नेता' और कुछ लोगों के लिए 'हिंदू कट्टरपंथ' का एक चेहरा भी.
बीते 24 घंटे में राजनीति में दिलचस्पी रखने वाली ज्यादातर नज़रें और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा का केंद्र भी आदित्यनाथ योगी ही हैं.
लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जो उन्हें नहीं जानते. या फिर उनके बारे में जानना चाहते हैं.
इन लोगों ने योगी आदित्यनाथ को गूगल के टॉप ट्रेंड्स में जगह दिलाई और इसके बाद सर्च इंजन गूगल के जो आंकड़े सामने आए, उनमें कई दिलचस्प बातें थीं.
योगी की जाति?
रविवार को गूगल पर आदित्य नाथ योगी सर्च करने वाले लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी उनकी जाति जानने में थी.
Source:bbc.com
No comments:
Post a Comment