Saturday, 25 March 2017

अमेरिका में छह भारतीयों को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ह्यूस्टन, प्रेट्र। पेप्सीको की सीईओ इंद्रा नूयी और लेखक फरीद जकारिया सहित छह भारतीय-अमेरिकियों को प्रतिष्ठित एलिस आइलैंड ऑफ ऑनर 2017 के लिए चुना गया है। यह अमेरिका में आव्रजकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। चुने गए 88 लोगों को न्यूयार्क के एलिस आइलैंड में 13 मई को सम्मानित किया जाएगा।

चार और भारतीय-अमेरिकियों में हरमन इंटरनेशनल उद्योग के चेयरमैन सीईओ दिनेश पालीवाल, डॉ. अन्नपूर्णा एस किनी, यशवंत पटेल, मोहन एच. पटेल शामिल हैं। इनके साथ ही पाकिस्तानी-अमेरिकी डॉ. आदिल हैदर भी सम्मानित किए जाएंगे।

नूयी 2006 से ही पेप्सीको की सीईओ हैं। वर्ष 2007 से वह चेयरमैन भी हैं। इससे पहले वह कंपनी की प्रेसिडेंट और मुख्य वित्त अधिकारी थी। इसके साथ ही वह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कारपोरेट स्ट्रेटजी एंड डेवलपमेंट की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद भी संभाल चुकी हैं।

जकारिया सीएनएन के 'फरीद जकारिया जीपीएस' के होस्ट होने के साथ ही वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभ लेखक भी हैं। वह न्यूजवीक के भी स्तंभ लेखक रह चुके हैं। इसके साथ ही वह न्यूजवीक इंटरनेशनल के संपादक थे।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment