Saturday, 11 March 2017

ऑल इंग्लैंड ओपन: क्वॉटर फाइनल में सिंधु की हार


नई दिल्ली
ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में भारत की पीवी सिंधु का मुकाबला विश्व की नंबर एक वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताए जू यिंग से हुआ। मुकाबले में सिंधु को 21-14, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

पहले सेट की शुरुआत में विश्व की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पीवी सिंधु थोड़ी कमजोर दिखाई दीं लेकिन शुरुआती दो पॉइंट्स गंवाने के बाद उन्होंने अपनी रफ्तार पकड़ते हुए काफी सधा हुआ खेल दिखाया। लेकिन चीनी ताइपे की ताए जू यिंग ने एक बार फिर वापसी करते हुए पहले सेट को 21-14 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी यिंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिंधु को 21-10 से मात दी।

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2016 में रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की दिनार दियाह अयुस्टीन को 21-12, 21-4 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment