Saturday, 11 March 2017

चर्चा गर्म, बीजेपी बनी सरताज तो किसके सिर सजेगा ताज

लखनऊ। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के ठीक पहले देश में सियासी माहौल चरम पर है। एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा की सरकार बनने के संकेत मिले हैं। यूपी चुनावों में भाजपा ने किसी को सीएम प्रोजेक्ट नहीं किया है। सवाल उठता है कि पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में रही तो सीएम कौन बनेगा?

चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि दोनों ही नेता इससे इन्कार कर चुके हैं। इसके अलावा पार्टी केशव प्रसाद मौर्य को भी जिम्मेदारी दे सकती है। छवि साफ-सुथरी है,  ओबीसी हैं और संघ से पुराना नाता तो है ही। इनके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा या लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा में से किसी को सीएम बनाकर पार्टी चौंका भी सकती है।

युवा चेहरों में श्रीकांत शर्मा का नाम भी शामिल है, जो मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हैं और जिनकी जीत तय मानी जा रही है। श्रीकांत को मोदी और शाह का करीबी बताया जाता है। शाह ने श्रीकांत के लिए रैलियां की हैं। जानकारों का मानना है कि हरियाणा और झारखंड की तर्ज पर मोदी यहां कोई सरप्राइज फेस सामने ला सकते हैं,  ताकि उससे अपनी तरह से काम करवा सकें।

Source:livetoday.com

No comments:

Post a Comment