Sunday, 5 March 2017

राफेल नडाल को हराकर, सैम क्वेरे ने जीता मेक्सिकन ओपन का खिताब

अकापुल्को (मेक्सिको), जेएनएन। मेक्सिन ओपन में अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी सैम क्वेरे ने उलटफेर करते हुए स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को 6-3, 7-6 (7-3) से हराकर खिताब जीत लिया।

सैम ने इससे पहले टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराने वाले आस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ी निक किर्जियोस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

इस टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंचने की दौड़ में सैम ने शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में शामिल तीन टेनिस खिलाड़ियों को हार का स्वाद चखाया। इसमें नडाल, किर्जियोस के अलावा ब्रिटेन के केल एडमंड का नाम भी शामिल है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment