Sunday, 5 March 2017

चीनी प्रधानमंत्री ने ताइवान, हॉन्ग कॉन्ग की आजादी की मांग को किया खारिज

पेइचिंग
चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने ताइवान और हॉन्ग कॉन्ग की आजादी की बात को सिरे से खारिज कर दिया। ली ने रविवार को घोषणा कर कहा कि चीन, ताइवान के अलगाववाद का विरोध करता रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हॉन्ग कॉन्ग की आजादी की मांग का कोई फायदा नहीं होगा।

चीने के नैशनल पीपल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र के दौरान ली ने कहा, 'हम ताइवान की आजादी के लिए अलगाववादी हरकतों का विरोध करने और इसे रोकने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हैं। हम ऐसे किसी भी काम को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो ताइवान को मातृभूमि से अलग करने के लिए हो। चाहे यह किसी भी प्रकार की हो।'

उन्होंने कहा, 'ताइवान को देश के बड़े हितों के बारे में सोचना चाहिए और चीन के एकीकरण को लेकर काम करना चाहिए।' ली ने इसके साथ ही हॉन्ग कॉन्ग को स्वतंत्रता देने की संभावना को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इन कोशिशों का कोई नतीजा नहीं निकलेगा।

ताइवान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के रुख को लेकर चीन और अमेरिका में तनाव बढ़ा है। ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद ताइवान के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर प्रोटोकॉल तोड़ा था। इसके बाद उन्होंने चीन पर निशाना साधते हुए 'एक चीन' की नीति पर भी सवाल उठाया था।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment