बैंकाक, एजेंसी। अपनी इच्छाएं पूरी होने की उम्मीद से थाईलैंड के एक तालाब में लोगों ने जो सिक्के फेंके वो एक कछुए के पेट में जा पहुंचे। दरअसल यहां के एक तालाब में सिक्कों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि ओमसिन नाम के इस कछुए के तैरने की जगह कम पड़ गई।
जगह बनाने के लिए उसने सिक्के निगलना शुरू कर दिया। बीते दिनों परीक्षण के दौरान डॉक्टरों को उसका वजन काफी बढ़ा हुआ लगा। उन्होंने कछुए का एक्सरे लिया तो पता चला कि उसके पेट में ढेरों सिक्के हैं। इन सिक्कों को निकालने के लिए डॉक्टरों ने सात घंटे तक उसका ऑपरेशन किया।
उसके पेट से 5 किग्रा वजनी 915 सिक्के निकले। ऑपरेशन के बाद कछुए को एक महीने का खास आराम दिया जाएगा। आजकल वहां कछुए के पेट से निकले इस खजाने की चर्चा गरम है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment