दुबई, प्रेट्र। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय मूल के 33 वर्षीय व्यक्ति की किस्मत खुल गई है। वह रातोंरात करोड़पति बन गए हैं। उनकी करीब 13 करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है।
केरल के श्रीराज कृष्णन कोप्पारेम्बिल की रविवार को अबू धाबी बिग टिकट ड्रॉ में 70 लाख दिरहम (करीब 12.71 करोड़ रुपये) की लॉटरी निकली। खलीज टाइम्स ने कृष्णन के हवाले से बताया, 'जब मुझे बिग टिकट से फोन आया तो मुझे एक मिनट के लिए कुछ समझ में नहीं आया। मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं। अब मुझे यह भरोसा हो गया है कि मेरा लकी नंबर 44698 है।'
यूएई में पिछले नौ साल से काम कर रहे कृष्णन नियमित रूप से लॉटरी टिकट खरीदते रहे, लेकिन उनकी कभी लॉटरी नहीं निकली। उन्होंने कहा, 'इस बार जब मैंने टिकट लिया तो मैंने सोच लिया था कि यह मेरा अंतिम प्रयास होगा। इस बार क्या किस्मत रही। अब यकीनन यह मेरी अंतिम कोशिश थी।
हर महीने एक लाख रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कृष्णन की पत्नी भी एक निजी कंपनी में बतौर सहायक प्रशासक काम करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता भारत में घर का कर्ज चुकाना है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment