Saturday, 11 March 2017

युकी भांबरी ने अगस्टिन वेलोटी को हराया और सेमीफाइनल में पहुंचे

जुहाई, प्रेट्र। युवा भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी इस सत्र में पहली बार एटीपी चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचे। 341वीं रैंकिंग के युकी अर्जेंटीना के 190वीं रैंकिंग के अगस्टिन वेलोटी के मैच बीच में ही छोडऩे के कारण आगे बढ़े। वेलोटी ने जब मैच छोड़ा उस समय गैरवरीय भांबरी ने पहला सेट 6-1 से जीता था और दूसरे में 2-1 से बढ़त बनाए हुए थे।

कोहनी की चोट के चलते 2016 में ज्यादातर समय कोर्ट से बाहर रहे युकी फ्यूचर टूर्नामेंट जीतकर यहां आए हैं। इसके अलावा उन्होंने पुणे में डेविस कप मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड पर 4-1 से जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। 

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment