कुवैत सिटी (एएफपी)। कुवैत सिटी में दुनिया का सबसे लंबा पुल बन रहा है। इस पुल के जरिए कुवैत इतिहास में दर्ज हो चुके सिल्क रूट को फिर से सामने लाने में जुटा हुआ है। इससे सिल्क सिटी के व्यापार में भी तेजी दिखाई देगी। कच्चे तेल की उपलब्धता वाले कुवैत के सुबैया क्षेत्र में बन रहा यह पुल 36 किमी (22 मील) लंबा है। इसका तीन चौथाई हिस्सा पानी के ऊपर बना हुआ है।
इसके पूरी तरह से बनने के बाद कुवैत सिंटी से सुबैया की दूरी बेहद कम हो जाएगी। फिलहाल इस दूरी को तय करने में तीन घंटे का समय लगता है, लेकिन एक बार इस पुल के चालू हो जाने से इसमें महज 25 मिनट का समय लगेगा। इस पुल के निर्माण पर अनुमानित लागत करीब 100 बिलियन डॉलर है। वहीं दूसरी और सुबैया में भी 5000 मेगावाट का पावर प्लांट पहले ही बन कर तैयार हो चुका है। इस पुल को शेख जबेर अल अहमद अल सबाह का नाम दिया गया है। उनकी मृत्यु जनवरी 2006 में हुई थी। यह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा ज्वाइंट वेंचर है।
इस पुल का करीब तीन चौथाई काम पूरा हो चुका है। कुवैत के एक अधिकारी अहमद अल हसन ने इस पुल को देश के लिए काफी अहम बताया है। इस पुल के चालू हो जाने के बाद सरकार सुबैया समेत इसके चारों तरफ एक और इकनॉमिक वैंचर का प्लान कर रही है। इसके अलावा एक कंटेनर पोर्ट का भी काम वहां पर चल रहा है। यह कुवैत के सबसे बड़े द्वीप बुबियान में बन रहा है।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment