Wednesday, 15 March 2017

2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स अब दक्षिण अफ्रीका में नहीं होंगे

जोहानिसबर्ग, रायटर। दक्षिण अफ्रीका 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी नहीं कर सकेगा। यह खेल दक्षिण अफ्रीका के शहर डरबन में होने थे। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने इसकी पुष्टि की। हालांकि बर्मिघम और लीवरपूल ने इसकी मेजबानी करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है।

सीजीएफ के अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका मेजबानी की दावेदारी के लिए की गई घोषणा के बाद 180 दिनों के भीतर स्थानीय आयोजन समिति की नियुक्ति में विफल रहा। इसके बाद सीजीएफ को प्रारंभिक जमा का भुगतान भी नहीं कर पाया। इस कारण वह मेजबानी नहीं कर पाएगा। शासन, स्थान, धन और जोखिम प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दायित्वों और प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की दावेदारी जीती थी। दूसरी तरफ, बर्मिघम सिटी काउंसिल के उपनेता इयान वार्ड ने कहा कि यहां बर्मिघम में हम पहले से ही इन यादगार खेलों के लिए क्या आवश्यक होगा, इस पर कार्य कर चुके हैं। हम सरकार के संपर्क में है। बर्मिघम ने पहले ही 2026 खेलों के लिए भी अपनी इच्छा व्यक्त की थी।

लीवरपूल सिटी काउंसिल के प्रवक्ता ने कहा कि हमने पहले ही सरकार को संकेत दे दिया है कि हम 2022 खेलों की मेजबानी करने के लिए बहुत इच्छुक हैं। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी 2022 में होने वाले इन खेलों की मेजबानी करने से मना कर दिया है। न्यूजीलैंड में आखिरी बार राष्ट्रमंडल खेल ऑकलैंड में 1990 में हुए थे।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment