Saturday, 8 April 2017

IS समर्थक हैकरों ने जारी की 8,786 लोगों की हिट लिस्ट

वॉशिंगटन
इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैकरों ने 8,700 से ज्यादा लोगों की हिट सूची जारी की है, जिसमें अधिकांश अमेरिका और ब्रिटेन के हैं। ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक विडियो में अकेले हमलावरों से लक्ष्यों पर हमला करने का आह्वान किया गया है।

फॉक्स न्यूज ने खबर दी है कि हैकरों को यूनाइटेड साइबर खलीफा (यूसीसी) के तौर पर जाना जाता है। विडियो में हैकरों ने आदेश दिया है कि जहां आपको मिलें उन्हें मार दो।

विडियो छह मिनट से कम का है और अमेरिका के लिए चेतावनी से शुरू होता है। स्क्रीन पर लिखा है, ‘हमारे पास अमेरिकी लोगों और सबसे महत्वपूर्ण आपके राष्ट्रपति (डॉनल्ड) ट्रंप के लिए एक संदेश है।’

निजी मेसेजिंग ऐप टेलिग्राम पर पोस्ट में समूह ने पहले नामों को जारी करने की धमकी दी। आतंकवाद निगरानी समूह एसआईटीई के मुताबिक तकरीबन 10 मिनट बाद, हैकरों ने 8,786 लोगों के नामों और पतों की एक सूची डाल दी, जिसमें अमेरिका और ब्रिटेन के व्यक्तियों के नाम थे।

एसआईटीई के साइबर विभाग में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 7,000 से ज्यादा नाम अमेरिका से हैं। संदेश में कहा गया है, ‘जानते हैं कि हम आपके खिलाफ जंग जारी रखेंगे। जानते हैं कि आपके जवाबी हमले हमें मजबूत करेंगे। यूसीसी आपके खिलाफ जंग में यह एक नया कदम रखेगा।’

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment