रायपुर. छत्तीसगढ़ बोर्ड का 10th का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित होने से आधा घंटा पहले सोशल मीडिया पर लीक हो गया। जब बोर्ड ऑफिस में यह रिजल्ट घोषित करने स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप पहुंचे तो उन्हें लीक होने की बात पता चली। इसके बाद वे बिफर पड़े। कहा-इस मामले की जांच होगी और जो जिम्मेदार होगा,उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
-रिजल्ट को सीक्रेट डॉक्युमेंट रखा जाता है। इसके एलान के दिन मीडिया को बुलाकर इसे पब्लिक किया जाता है।
-इस बार 10th का रिजल्ट 61.4%रहा। ये पिछले साल के रिजल्ट के मुकाबले 5.72%ज्यादा है।
-टॉप 10 की मेरिट लिस्ट में इस बार 27 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है।
लड़कियों ने मारी बाजी
-इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली है। लड़कियों का रिजल्ट 62.06%है,वहीं लड़कों का रिजल्ट 59.86%है।
-छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10th के एग्जाम में 386349 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 179000 लड़के और 207349 लड़कियां ने एग्जाम दिया था।
-235773 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 48955 फर्स्ट डिवीजन रहे।
Source:bhaskar.com
No comments:
Post a Comment