Saturday, 29 April 2017

शहीदों के परिवारों को गोद लेंगे IAS ऑफिसर्स, हक दिलाने में करेंगे मदद

नई दिल्ली. शहीदों के परिवारों को अब आईएएस ऑफिसर्स गोद लेंगे। शहीद के इलाके में तैनात आईएएस ऑफिसर उसके घर जाएगा। उसे मिलने वाली पेंशन,ग्रेच्युटी,नौकरी या पेट्रोल पंप अलॉटमेंट जैसी जरूरताें में उनकी मदद करेगा। हालांकि,उन्हें ऑफिसर की ओर से सीधेतौर पर पैसों की कोई मदद नहीं की जाएगी।बच्चों को एडमिशन भी करवाएंगे...

-इंडियन सिविल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस(सेंट्रल)एसोसिएशन के सेक्रेटरी संजय भूसरेड्डी ने कहा,"उनका(आईएएस ऑफिसर्स)काम है कि वो ऐसे परिवारों को संबंधित सरकारों से उनका बकाया दिलाएं। वो उनके बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने में भी मदद कर सकते हैं।"
-बता दें कि यह एसोसिएशन देशभर के आईएएस ऑफिसर्स की अगुआई करती है। 
-शुरुआती तौर पर 2012-15 की भर्ती वाले 700 यंग ऑफिसर्स को यह जिम्मेदारी दी गई है। उनसे कहा गया है कि वो अपनी पोस्टिंग वाले इलाके के किसी एक शहीद के परिवार को गोद लें। 
-भूसरेड्डी ने कहा,"सीनियर ऑफिसर्स या जो स्टेट सिविल सर्विस में हैं उनकी इच्छा हो तो वो भी किसी शहीद के परिवार को गोद ले सकते हैं।"

 

सरकार की स्कीम्स का फायदा भी दिलाएंगे  
-शहीद के परिवार को स्टेट या लोकल गवर्नमेंट ने कोई मदद देने का वादा किया है तो उसे दिलाने की जिम्मेदारी भी इन ऑफिसर्स की होगी।
-ये तय करेंगे कि शहीद के बच्चों को लगातार बेहतर एजुकेशन मिलती रहे। उनका हौसला बढ़ाएंगे,ताकि वो अपनी काबिलियत और हुनर के मुताबिक पसंद का करियर चुन सकें।
-ये ऑफिसर्स यह भी देखेंगे कि क्या शहीद के परिवार को स्किल इंडिया,स्टार्ट-अप इंडिया या डिजिटल इंडिया जैसी किसी सरकार स्कीम का फायदा मिल सकता है। 

 

इनके परिवारों को मिलेगी मदद
-भूसरेड्डी ने कहा कि सपोर्ट सिस्टम सीआरपीएफ,बीएसएफ,अार्मी और लोकल पुलिस के साथ काम करते हुए शहीद होने वालों के परिवारों की मदद करेगा।
-उन्होंने कहा,"राज्य सरकारों से ऐसे परिवारों की डिटेल देने को कहा जा रहा है।"

Source:bhaskar.com

No comments:

Post a Comment