Sunday, 9 April 2017

एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत को 12 पदक

चेन्नै
भारतीय टीम ताशकंद में एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतकर शीर्ष पर रही। मिली जानकारी के अनुसार अकांक्षा हंगवाने (अंडर 18 लडकियां), एरिगाइसी अर्जुन (अंडर 14 ओपन), जिष्हिता डी (अंडर 14 लडकियां) और साहिथी वर्षीणी एम (अंडर 10 लडकियां) ने स्वर्ण पदक जीते। मेजबान उज्बेकिस्तान 10 पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

साई विश्वेष सी (अंडर 18 ओपन), ज्योत्सना एल (अंडर 14 लडकियां), रक्षिता रवि (अंडर 12 लडकियां), बी सविता श्री बी (अंडर 10 लडकियां) और एआर इलामप्रथी (अंडर आठ ओपन) को रजत पदक मिले। कांस्य पदक रोहित कृष्णा एस (अंडर 12 ओपन), दिव्या देशमुख (अंडर 12 लडकियां) और तन्मय जैन (अंडर 10 ओपन) की झोली में गए।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment