Thursday, 6 April 2017

ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतरिए, वहीं कैब लीजिए और घर पहुंच जाइए

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे अपने पैसेंजर्स की सुविधा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इसी सुविधा में एक और फैसिलिटी जोड़ते हुए रेलवे अब अपने यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के प्लान में जुट गया है। रेल प्रशासन इसके लिए ऐप आधारित कैब का सहारा लेगा। इस मामले में सभ रेल मंडल को आदेश जारी कर दिया गया है कि स्टेशनों पर कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कैब संचालकों को जरूरी सुविधाओं से लैस किया जाए।

इंडियन रेलवे ऐप आधारित टैक्सी को स्टेशन की पार्किंग में देगा जगह

रेलवे की इस सुविधा में अगर आपने एप के माध्यम से टैक्सी बुक की है तो आपको सामान ढोकर दूर तक जाने या कुलियों को अतिरिक्त पैसा देकर स्टेशन परिसर के बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। एप आधारित टैक्सी यात्रियों के लिए स्टेशन की पार्किंग में ही मौजूद रहेगी। रेलवे अपने परिसर में उन्हें जगह देगा, ताकि यात्री आराम से अपने घर तक पहुंच सके।

रेल मंत्रालय का मानना है कि एप बेस्ड कैब सर्विस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रेल मंत्रालय के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर (नॉन फेयर रेवेन्यू) रंजन पी ठाकुर की तरफ से रेलवे के सभी जोन को पत्र लिखकर एप आधारित टैक्सी वालों के लिए रेलवे के सर्कुलर पर टेंडर निकालने का मसवरा दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि बंगलूरू रेल मंडल में इसे प्रयोग किया जा रहा।यात्रियों को तो इससे फायदा है ही साथ ही रेलवे को भी 51 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। लिहाजा ओला-उबर सरीखे एप आधारित टैक्सी संचालकों को कियोस्क व पार्किंग की सुविधा के लिए टेंडर निकाला जाए।

यह सुविधा बहाल होने पर स्टेशनों पर ऑटो और काली-पीली टैक्सी वालों की मनमानी से यात्रियों को निजात मिल सकेगा और यात्री ट्रेन से उतरने के बाद घर तक आराम से पहुंच सकेंगे।

Source:puriduniya.com

No comments:

Post a Comment