वॉशिंगटन
सीरिया पर टॉमहॉक मिसाइल हमला करने के 24 घंटे के भीतर ही अमेरिका अपनी रणनीति बदलता हुआ दिख रहा है। सीरिया में विस्तृत सैन्य भूमिका के विकल्प से अमेरिका पीछे हटता हुआ नजर आ रहा है। यह पूछे जाने पर कि अमेरिका आने वाले दिनों में सीरिया को लेकर क्या नीति अपनाएगा, वाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। केवल सैन्य विकल्पों पर ही नहीं, कूटनीतिक रास्तों को लेकर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अब पूरी दुनिया की नजरें वाइट हाउस पर टिकी हैं, लेकिन कोई समझ नहीं पा रहा है कि सीरियन गृहयुद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन की पॉलिसी आखिरकार है क्या।
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment