Saturday, 8 April 2017

सीरिया पर और प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका, मिसाइल हमले में सीरियाई वायुसेना का 20% हिस्सा बर्बाद


सीरिया में सफल सैन्य अभियान के बाद ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार (8 अप्रैल) को कहा कि रासायनिक हमले के मद्देनजर वॉशिंगटन दमिश्क पर जल्द ही और अधिक प्रतिबंध लगाएगा.

वॉशिंगटन/पाम: सीरिया में सफल सैन्य अभियान के बाद ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार (8 अप्रैल) को कहा कि रासायनिक हमले के मद्देनजर वॉशिंगटन दमिश्क पर जल्द ही और अधिक प्रतिबंध लगाएगा.

सीरिया में हुए रासायनिक हमले का आरोप राष्ट्रपति बशर अल असद पर है.

अमेरिका जल्द करेगा प्रतिबंध की घोषणा
अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीव म्नुचिन ने कहा, ‘हम जल्द ही इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपने प्रयासों के तहत सीरिया पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की घोषणा करेंगे.’ प्रतिबंधों और अन्य वित्तीय खुफिया कार्यकलापों के संदर्भ में वित्त विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है.

हमले में सीरियाई वायुसेना का 20% हिस्सा नष्ट 
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बुर रॉस ने कहा कि मिसाइल हमले में सीरियाई वायुसेना का 20 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो गया. अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने दावा किया कि शुक्रवार का सैन्य अभियान जबर्दस्त रूप से सफल रहा. उन्होंने यह भी माना कि मिसाइल हमले में सीरिया के रनवे नष्ट नहीं किए जा सके.

निशाने पर नहीं थे रनवे
टिलरसन ने कहा, ‘रनवे के निर्माण की प्रकृति के चलते रनवे निशाने पर नहीं थे. हमारा सैन्य अनुमान यह है कि हम विभिन्न रनवे को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा सके.’ उन्होंने कहा, ‘वे (रनवे) बहुत मोटे हैं और वे इस तरीके से बने हैं कि नुकसान के कुछ घंटों बाद उनकी आसानी से मरम्मत की जा सकती है. इसलिए लक्ष्य एअरबेस को इस तरह निशाना बनाने का था कि वहां परिचालन ठप हो जाए.’

Source:zeenews.com

No comments:

Post a Comment