नई दिल्ली (पीटीआई)। एयर इंडिया के ड्यूटी मैनेजर को चप्पल से पीटने वाले शिव सेना के सांसद रविंद्र गायकवाड का एक बार फिर से एयर इंडिया ने टिकट कैंसिल कर दिया है। इस घटना के बाद यह सातवीं बार है कि जब उन्होंने टिकट बुक कराया हो और एयर इंडिया ने इसको कैंसिल कर दिया हो। मारपीट की इस घटना के बाद शिव सेना के सांसद को एयर इंडिया ने ब्लैक लिस्ट करते हुए उड़ान से प्रतिबंधित कर दिया था।
एयर लाइन के सूत्रों के मुताबिक गायकवाड ने वेब पोर्टल के जरिए आज सुबह पांच बजे टिकट बुक कराने की कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 17 अप्रेल को दिल्ली से मुंबई और 24 अप्रेल की मुंबई से दिल्ली की टिकट बुक की थी। यह टिकट रविंद्र गायकवाड के नाम से बुक की गई थी। लेकिन ट्रेकर की वजह से इसकी जानकारी एयरलाइंस को मिल गई और बाद में इन्हें रद कर दिया गया था। गौरतलब है कि प्रतिबंधित करने के बाद सांसद ने सांसद ने इंडिगो और स्पाइस जेट में भी बुकिंग करवाई थी जिसे बाद में एयरलाइंस ने रद कर दिया था।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment