Saturday, 1 April 2017

पोलैंड में भारतीय स्टूडेंट को पीटा गया, सुषमा ने एम्बेसडर से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली. पोलैंड में एक भारतीय स्टूडेंट को पीटे जाने का मामला सामने आया है। पहले उसकी मौत का दावा किया गया था,लेकिन स्टूडेंट जिंदा है। ये बात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताई। यही नहीं,सुषमा ने पोलैंड में इंडियन एम्बेसडर अजय बिसारिया से रिपोर्ट मांगी है और इस बात का भरोसा जताया है कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।पोजनान शहर में हुआ हमला...

-जर्मनी में रहने वाले अमित अग्निहोत्री नाम के एक शख्स ने सुषमा को बताया कि पोलिश मीडिया में एक भारतीय स्टूडेंट को बुरी तरह पीटे जाने से मौत की खबर चल रही है। अमित जर्मनी में आईटी एक्सपर्ट हैं। 

-इसके बाद सुषमा ने पोलैंड में भारत के एम्बेसडर बिसारिया से बात की। स्टूडेंट पर हमला पोजनान सिटी में हुआ था।

 

सुषमा ने ट्वीट में क्या लिखा?
-"पोलैंड में पिटाई का एक मामला सामने आया है। खुशकिस्मती से उसकी जान बच गई। हम मामले के हर पहलू की जांच कर रहे हैं।"
-इससे पहले बिसारिया ने भी ट्वीट किया था,"शुरुआती जांच के मुताबिक,स्टूडेंट पर बुधवार को पोजनान शहर की ट्राम में हमला हुआ था। भगवान का शुक्र है कि लड़के की जान बच गई। फिलहाल हम डिटेल जुटा रहे हैं।"

क्या है मामला?
-पोजनान सिटी में एक अज्ञात शख्स ने ट्राम में भारतीय स्टूडेंट पर हमला किया। 
-इसके बाद विक्टिम ने अपने एक दोस्त को फोन किया और लोकल लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। स्टूडेंट के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। 

Source:bhaskar.com

No comments:

Post a Comment