Monday, 3 April 2017

विश्व भर में धूम धाम से बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पिलो फाइट डे

नई दिल्ली अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अंतर्राष्ट्रीय पिलो फाइट डे पर शनिवार को आयोजित पिलो फाइट में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इंटरनेशनल पिलो फाइट डे हर साल दुनिया भर के शहरों में बड़े ही जोश के साथ मनाया जाता है।

नरम तकिए और चेहरे पर हंसी लिए मध्य वाशिंगटन के स्क्वेयर पार्क में कई युवा इस रुई के फाहों की लड़ाई के लिए एकत्र हुए, जिसे वे कई सालों से करते आ रहे हैं।

न्यूयॉर्क में न्यूमाइंडस्पेस ग्रुप द्वारा ऑनलाइन आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को दुनिया भर के अन्य शहरों जैसे लंदन, मैड्रिड, रोम व रियो डी जनेरियो में और कई शहरों में पूरे दिन मनाया गया है।

इस वर्ष के समारोह का विषय वाइकिंग (समुद्री लुटेरा का रूप) था, लेकिन कई प्रतिभागियों ने अपनी इच्छा के अनुसार पोशाक पहनना पसंद किया था। इस दौरान कई लोग नॉर्डिक योद्धाओं और सुपर मारियो जैसे लोकप्रिय वीडियो गेम के चरित्रों के परिधान पहने भी नजर आए।

इस पिलो फाइट के आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम वैश्विक समुदाय के प्रतिभागियों के लिए निशुल्क, मजेदार, सभी उम्र के लोगों के लिए आनंद उठाने का अवसर प्रदान करता है।

Source:livetoday.com

No comments:

Post a Comment