नई दिल्ली। सीबीएसई की तरह अब आईटीआई स्टूडेंट्स लिए भी केंद्र सरकार बोर्ड बनाने की तैयारियों में जुट गयी है। जिसके तहत बोर्ड आईटीआई से ट्रेनिंग लेने वाले छात्रों की परीक्षा लेगा और इसे पास करने वाले छात्रों को मैट्रिक के जैसे ही बराबर होने का सर्टिफिकेट भी देगा।

आईटीआई स्टूडेंट्स की परीक्षा लेकर मिलेगा सर्टिफिकेट
लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने ये जानकारी दी और कहा कि सरकार चाहती है कि अब जो भी आईटीआई सेंटर्स खुलें, वहां गुणवत्ता के साथ ट्रेनिंग दी जाए। क्योंकि कई जगह आईटीआई के नाम पर स्थिति बहुत ख़राब चल रही है।
राजीव प्रताप ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जांच की गई तो पता चला कि एक ही कैंपस में दो आईटीआई चलाए जा रहे थे। उनमें से एक तो सिर्फ कागजों पर ही था, जबकि दूसरे इंस्टिट्यूट के छात्रों को ट्रेनिंग दी जा रही थी।
इसलिए जल्द ही सरकार सीबीएसई की तरह राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के लिए बोर्ड बनाएगा। यह बोर्ड आईटीआई की परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले 23 लाख स्टूडेंट्स की परीक्षा लेकर उन्हें सर्टिफिकेट देगा। यह सर्टिफिकेट मैट्रिक के बराबर होगा, ताकि अगर स्टूडेंट चाहें तो इससे आगे भी अपनी पढ़ाई कर सकें।
Source:puriduniya.com
No comments:
Post a Comment