![]()
नई दिल्ली. भारत में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डिजिटल लेनदेन मोबाइल वॉलेट्स और बायोमेट्रिक माध्यमों के जरिए किए जाएंगे। ऐसे में एटीएम, क्रेडिट, डेबिट कार्ड्स का चलन खत्म हो जाएगा। यह कहना है नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का। उन्होंने कहा, ‘देश में फिजिकल बैंकिंग लगभग खत्म हो चुकी है। टेक्नोलॉजी का इतनी तेज गति से इस्तेमाल हो रहा है कि अगले तीन-चार साल में डिजिटल लेनदेन मोबाइल वॉलेट और बायोमेट्रिक माध्यमों से ही होंगे।’ वे शुक्रवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) की एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
यह कार्यक्रम चैम्बर की व्यापार और निवेश सेवा सुविधाएं (टीआईएफएस) लॉन्च करने पर आयोजित किया गया। कांत ने कहा, ‘टेक्नोलॉजी का भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। दुनियाभर में छाई आर्थिक सुस्ती के बावजूद देश 7.6 फीसदी की विकास दर से बढ़ रहा है। कारोबार में आसानी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘पिछले साल हमने 1,200 नियम खत्म कर दिए हैं।
Source:bhaskar.com
No comments:
Post a Comment