कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद 84 और अजिंक्य रहाणे के 60 रनों की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम ने आसानी से मुंबई इंडियन्स के 184 रनों के स्कोर को हासिल कर लिया। इससे पहले इमरान ताहिर और रजत भाटिया के आक्रमण से लड़खड़ाई मुंबई की टीम के लिए हार्दिक पांड्या ने 28 रनों की आतिशी पारी खेली।
टाॅस जीतने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के नए कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आॅस्ट्रेलियाई कप्तान ने बड़ा फैसला किया और फाफ डू प्लेसिस को बाहर रखते हुए इमरान ताहिर और एडम जम्पा को मौका दिया। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने अपने अनुभवी खिलाड़ी हरभजन सिंह को आराम दिया।
मुंबई को मिली अच्छी शुरूआत लेकिन ताहिर ने दिखाया कमाल
दो ओवर में जोस बटलर और पार्थिव पटेल की जोड़ी ने 19 रन बटोर कर मुंबई इंडियन्स को अच्छा आगाज दिया। पीटरसन और धोनी के बीच हुए मजाक के दौरान, मुंबई की टीम सही दिशा में बढ़ती नजर आ रही थी। बटलर ने आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे विदेशी खिलाड़ी बेन स्टोक्स को लगातार दो छक्के लगाए और टीम का स्कोर 4 ओवर में 41 रन पर पहुंचाया। पहले चार ओवर में ही तीन गेंदबाजों को इस्तेमाल करने के बाद स्मिथ ने फैसला किया कि इमरान ताहिर को जल्द से जल्द गेंद थमाई जाए। इस फैसले को ताहिर ने अपने दो ओवर में ही साबित कर दिया। उन्होंने पटेल, बटलर और मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा को पवैलियन भेजा।
पांड्या के हवाई आक्रमण से मुबंई पहुंचा 180 के पार
राणा-रायडू की जोड़ी को 30 रनों की साझेदारी करते देख लग रहा थ कि वो आसानी से गेंदबाजी आक्रमण को पार कर सकते हैं। भाटिया द्वारा रायडू का विकेट गिरने के बाद मुंबई का स्कोर 12 ओवर में 95 रन पहुंच गया। कृणाल पांड्या और राणा की जोड़ी भी पुणे टीम के सामने मजबूती से खड़ी नहीं हो पाई। किरोन पोलार्ड ने हर ओवर में बाउंड्री लगाकर खेल में बढ़त बनाने का प्रयास किया लेकिन 19वें ओवर में वो भी 146 के स्कोर में टीम को छोड़कर ड्रेसिंग रूप लौट गए। ओवर की ओखिरी गेंद में टिम साउदी ने स्टोक्स की डिलीवरी पर छक्का लगाया और इसके बाद शुरू हुआ हार्दिक पांड्या का शो। आखिरी गेंद कराने के लिए अशोक डिंडा को भेजा गया। हार्दिक पांड्या ने तीन लगातार छक्के, एक चैके और फिर एक बड़ा शाॅट खेलते हुए आखिरी ओवर में 28 रन जड़े और मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 184/4 का स्कोर हासिल कर पाई।
रहाणे की आतिशी पारी ने रौशन की पुणे की उम्मीदें
अजिंक्य रहाणे ने जिस फाॅर्म के साथ धर्मशाला टेस्ट का अंत किया था, आईपीएल का आगाज भी उन्होंने उसी अंदाज में किया। उन्होंने शुरूआत में ही अपने इरादों से वाकिफ करा दिया। मुंबई को मयंक अग्रवाल के तौर पर जल्द ही पहला विकेट मिला लेकिन रहाणे और तीसरे नंबर पर आए स्टीव स्मिथ ने अच्छी गति के साथ रन बनाना जारी रखा। मुंबई के इस बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 50 रन पूरे किए। आईपीएल में ये उनका सबसे तेज अर्धशतक है। बहरहाल, डीप में खड़े राणा ने रहाणे का शानदार कैच पकड़ा और 34 गेंदों में 60 रन बनाने वाले खिलाड़ी को वापस भेजा।
स्मिथ ने उठाई जिम्मेदारी
रहाणे के विकेट के बाद स्मिथ ने रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई और उन्होंने मैदान के चारों तरफ से रन बटोरते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। राणा अगर 36 के स्कोर पर स्मिथ का कैच ड्राॅप नहीं करते तो ये मुमकिन नहीं हो पाता। मुंबई ने विकेट निकाल कर मुकाबले में आने की कोशिश की लेकिन ऐसा करने में उन्होंने थोड़ी देर कर दी। धोनी और स्मिथ ने आसानी से पुणे टीम को आईपीएल 2017 में पहली जीत दिलाई।
Source:sportscafe.in
No comments:
Post a Comment