Tuesday, 11 April 2017

रूस सीरिया के राष्ट्रपति असद से दूरी बनाए: जी7

इमेज कॉपीरइट पिछले बुधवार को हुए एक संदिग्ध रसायनिक हमले में 89 लोग मारे गए थे.

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और ब्रितानी प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने बीते सप्ताह सीरिया में हुए रसायनिक हमलों और उसके बाद सीरिया पर अमरीकी मिसाइल हमलों के बाद के हालात पर चर्चा की है.

एक ब्रितानी अधिकारी के मुताबिक दोनों नेताओं में इस बात पर सहमति बनी है कि अब रूस को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के साथ अपने संबंधों पर फिर से सोचने के लिए मनाने का एक नया मौका है.

सीरिया में बीते सप्ताह हुए रसायनिक हमले के बाद सीरियाई युद्ध पर एकीकृत दृष्टिकोण बनाने के लिए जी-7 देशों के विदेश मंत्री इटली में दो दिवसीय वार्ता करे हैं.

वार्ता में हिस्सा ले रहे विदेश मंत्री रूस पर सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद से दूरी बनाने के लिए दबाव बनाना चाहते हैं.

ब्रितानी विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन का कहना है कि रूसी सेना पर संभावित प्रतिबंधों पर भी चर्चा की जाएगी.

सहयोगी देश अमरीका से अपनी सीरिया नीति स्पष्ट करने के लिए भी कहेंगे.

Source:bbc.com

No comments:

Post a Comment