न्यू यॉर्क
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने माना है कि उत्तरी कोरिया के साथ चल रहा मौजूदा तनाव उनके लिए फिलहाल सबसे बड़ी चिंता का कारण है। हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच सैन्य संघर्ष की संभावनाएं काफी मजबूत दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में अमेरिका को उत्तरी कोरिया के साथ युद्ध करना पड़े।
20 जनवरी को ट्रंप के पदभार संभालने के बाद से लेकर अब तक उत्तरी कोरिया कई बार परमाणु हथियारों का परीक्षण कर चुका है। साथ ही, उसने परमाणु हथियार विकसित करने के अपने कार्यक्रम को रोकने से भी साफ इनकार कर दिया है। हाल ही में प्योंगयांग ने एक बार फिर बड़ी आक्रामकता के साथ अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया था। 15 अप्रैल को उत्तरी कोरिया के संस्थापक किम सुंग की 105वीं जयंती के मौके पर मौजूदा तानाशाह किंन जोंग उन ने अपने हथियारों की आजमाइश की थी। किम सुंग उत्तरी कोरिया के वर्तमान तानाशाह के दादा थे।
खबरों के मुताबिक, इस मौके पर आयोजित एक सैन्य परेड के दौरान उत्तरी कोरिया ने अंतर्महाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का प्रदर्शन किया। इस परेड में परमाणु पनडुब्बियों से छोड़े जाने वाले बलिस्टिक मिसाइलों
(SLBM) की भी झांकी दिखाई गई। उत्तरी कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्री तट पर मिसाइल लॉन्च करने की एक असफल कोशिश भी की। इसपर प्रतिक्रिया करते हुए अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइकल पेन्स ने कहा था कि उत्तरी कोरिया के साथ निपटने के लिए सभी तरह के विकल्प खुले हुए हैं। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया।
पिछले कुछ समय से अमेरिका और उत्तर कोरिया, दोनों ही लगातार एक-दूसरे को धमकियां दे रहे हैं। पिछले हफ्ते उत्तरी कोरिया के एक अखबार ने लिखा कि प्योंगयांग फिलीपींस के पास जापान के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास कर रहे अमेरिका एयरक्राफ्ट्स से निपटने के लिए तैयार है। उत्तरी कोरिया ने बार-बार दोहराया है कि वह परमाणु हथियार विकसित करने की अपनी कोशिश जारी रखेगा। इन संभावित खतरों के मद्देनजर अमेरिका ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत US ने अपने ताकतवर ऐंटी-मिसाइल सिस्टम THAAD को दक्षिणी कोरिया में तैनात करने का फैसला लिया। उसके इस निर्णय का चीन और रूस, दोनों ने कड़ा विरोध किया है। यह THAAD सिस्टम ऊंचाई पर ही मिसाइलों को ध्वस्त कर देता है। इसका रेडार सिस्टम भी काफी शक्तिशाली है। ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि वह उत्तरी कोरिया के खिलाफ और ज्यादा आर्थिक प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है। इन प्रतिबंधों का मकसद नॉर्थ कोरिया को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना है।
Source:indiatimes.com
मुंबई : बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विनोद खन्ना का निधन हो गया है. वह 70 साल के थे. उनका निधन हॉस्पिटल में ही हुआ है.

नई दिल्ली। भारत 13 नवंबर को 18वें वर्ल्ड रोड मीटिंग (डब्ल्यूआरएम 2017) की मेजबानी करेगा। इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (आईआरएफ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईआरएफ ने एक बयान में कहा कि डब्ल्यूआरएम सड़क इंजीनियरों, सुरक्षा व परिवहन विशेषज्ञों तथा सड़क सुरक्षा के लिए उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनियों के लिए एक बृहद वैश्विक मंच है, जिसमें दुनिया भर के 4,000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।