घाटी में नेता की हत्या पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-पीडीपी ने झाड़ा पल्ला, NC ने अपनाया

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में स्थानीय नेता की हत्या के बाद राजनीति तेज हो गई है। सत्ताधारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस ने मृत नेता गुलाम नबी पटेल को अपनी पार्टी में शामिल होने से इंकार कर दिया। जिसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने द्विंगत नेता को श्रद्धांजलि देकर अपना नाम देने के लिए आगे आई। उमर ने कहा 'अगर गुलाम नबी पटेल को कोई भी पार्टी अपना नही मान रही है तो उन्हें केवल नेशनल कॉन्फ्रेंस का सदस्य कह लीजिए, जिससे उनकी मौत बेकार ना जाए।' गौरतलब है कि घाटी में आतंकियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पटेल की पीडीपी से जुड़ने की जानकारी सामने आई। लेकिन बाद में पीडीपी ने बयान जारी कर कहा कि वह पार्टी से नही जुड़े थे। वहीं कांग्रेस ने भी द्विंगत नेता के पार्टी जुड़ने पर किनारा कर लिया।
No comments:
Post a Comment