Wednesday, 11 April 2018

फिर से नीले हुए 'भगवा अंबेडकर'

फिर से नीले हुए 'भगवा अंबेडकर'

यूपी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तोड़ी गई प्रतिमा को भगवा रंग में रंगने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन ने टूटी हुई मूर्ति को सही कराकर भगवा रंग में रंगा तो अब एक बसपा नेता हिमेंद्र गौतम ने इस मूर्ति को दोबारा से नीले रंग से रंग दिया है। जब नेता हिमेन्द्र से पत्रकार ने सवाल किया कि जब भगवा रंग में रंगने से गांव वालों को किसी तरह की आपत्ति नहीं हुई तो आपने इसे नीले रंग में क्यूं रंग दिया? इसपर गौतम बिना जवाब दिए हंसते हुए निकल गए। 2 अप्रैल को अज्ञात लोगों द्वारा बाबा साहब की इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर हंगामा होने पर प्रशासन ने इस मूर्ति को ठीक तो कराया लेकिन उसे भगवा रंग से रंगवा दिया था। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

No comments:

Post a Comment