अल्जीरिया में मिलिटरी प्लेन क्रैश, 257 लोगों के मरने की आशंका

अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स के बाहरी इलाके में बुधवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 257 लोगों के मारे की जाने आशंका है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। विमान उत्तरी अल्जीरिया में एक खेत क्षेत्र से टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार जांच शुरू कर दी गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद आचूर ने एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लेन सैनिकों को ले जा रहा था।
No comments:
Post a Comment