कुलगाम में आतंकियों-जवानों के बीच मुठभेड़, जवान शहीद

बुधवार को कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई। लगातार जारी मुठभेड़ में एक जवान शहीद व दो अन्य सुरक्षाकर्मी अब तक जख्मी हो चुके हैं। दो आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना है। आतंकी ठिकाना बना एक मकान आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गया है। सूत्रों के अनुसार इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान शरजील अहमद नामक एक पत्थरबाज भी मारा गया है, अन्य प्रदर्शनकारी जख्मी हुए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने कुलगाम और आस-पास इलाकों में इंटरनेट सेवा को पूरी तरह बंद करने के अलावा बनिहाल-श्रीनगर सेक्शन पर ट्रेन की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।
No comments:
Post a Comment