......................................
......................................
श्रेयसी ले साधा 'गोल्ड' पर निशाना, भारत को मिला 12वां गोल्ड मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय शूटर्स का जलवा कायम है। भारतीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने भारत को महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में 12वां गोल्ड मेडल दिला दिया है। इससे पहले बुधवार की सुबह ओम मिथरवाल के कांस्य पर निशाना लगाया था। जबकि शाम को अंकुर मित्तल को भी कांस्य पदक जीतने में कामयाबी मिली है। गेम्स के 7वें दिन भारतीय शूटर्स जीतू राय और ओम मिथरवाल 50 मीटर पिस्टल इवेंट में शामिल हुए। कॉमनवेल्थ मेम्स में अब भारत के 23 मेडल हो गए हैं। जिसमें 12 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। पदक तालिका में भारत तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

No comments:
Post a Comment