जेटली ने ‘आप’ को किया माफ, केजरीवाल का मानहानि मामला साफ

पिछले दिनों माफी मोड़ पर दिखाई दिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सक्रिय हो गये हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से माफी मांगकर मानहानि का मामला सुलझा लिया लिया है। केजरीवाल ने 4 आप नेताओं के साथ अरुण जेटली से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीजीसीए) मामले में माफी मांग लिया है। दोनों नेताओं ने मानहानि के दो मुकदमों को आपस में सुलझा लिया। साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय को संयुक्त आवेदन देकर मामले होने के बारे में सूचित किया। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल इससे पहले मानहानि के अलग-अलग मामलों में कई नेताओं से माफी मांग चुके हैं।
No comments:
Post a Comment