स्वामी चिन्मयानन्द पर लगा रेप केस वापस लेगी योगी सरकार

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक पर गैंग रेप के आरोप से राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ योगी सरकार के एक और फैसले पर यूपी की सत्ता के गलियारों में चर्चा के बाजार भी गर्म है। दरअसल पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती के ऊपर लगे रेप के आरोप को योगी सरकार ने वापस लेने का निर्णय लिया है। शासन अब इस मामले को वापस लेने के लिए कोर्ट में दस्तावेज पेश करेगा। 9 मार्च को शाहजहांपुर के जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। गौरतलब कि स्वामी चिन्मयानन्द पर उनकी ही शिष्या ने रेप की धाराओं समेत कई गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया था। योगी सरकार ने प्रदेश में राजनीतिक कारणों से दर्ज मुकदमों को वापस लेने का फैसला किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यायालय का फैसला क्या होगा।
No comments:
Post a Comment