उन्नाव रेप मामला: गैंगरेप आरोपियों के खिलाफ CBI जांच की मांग

भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की जेल में संदिग्ध हालात में मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया है। स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) इस मामले की जांच कर रही है। 10 अप्रैल को सीबीआई ने आरोपी भाजपा विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर समेत 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार विधायक की गिरफ्तारी और फांसी की मांग कर रहा है। वहीं एसआईटी अब कुलदीप से पूछताछ कर रही है। एडीजी आनंद कुमार ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। जबकि पीड़ित परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। गौरतलब है कि रविवार को गैंगरेप पीड़िता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी।
No comments:
Post a Comment