__________________
____________________
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: भारत ने अब तक जीते 20 मेडल
छठे दिन शूटिंग में अच्छी खबर आई है। 25 मीटर पिस्टल इवेंट में हिना सिद्धू ने भारत को गोल्ड दिलाया। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। भारत की झोली में अब तक कुल 20 पदक आ चुके है। खिलाड़ियों ने ये सभी पदक वेटलिफ्टिंग, निशानेबाजी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसे खेलो में जीते हैं। भारतीय खिलाड़यों ने अब तक 11 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य जीते है। भारत पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। पदकों का सिलसिला यूं ही जारी रहने वाला है क्योंकि अभी बॉक्सिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन, टेनिस और हॉकी के कई महत्वपूर्ण मुकाबले होने बाकी है।

No comments:
Post a Comment