Tuesday, 3 April 2018

FCI की परीक्षा पर्चा लीक होने के मामले में 50 गिरफ्तार

FCI की परीक्षा पर्चा लीक होने के मामले में 50 गिरफ्तार


सीबीएसई के पर्चे लीक होने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि मध्य प्रदेश में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) की परीक्षा पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। म.प्र की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) रविवार को इस मामले की जांच के लिए 50 लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें से दो एजेंट समेत 48 विद्यार्थियों से पूछताछ जारी है। हाथ से लिखे परीक्षा पर्चे और आंसर शीट्स भी जब्त किए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जाएगी। म.प्र में एफसीआई में 217 पदों के लिए रविवार को 132 केंद्रों पर परीक्षा होनी थी। लेकिन पेपर से पहले ही ये लीक हो गया। सीबीएसई मामले में पहले से घिरे सरकार को विपक्ष ने एक बार फिर से निशाने पर ले लिया है।


No comments:

Post a Comment