Tuesday, 3 April 2018

दलितों का भारत बंद हुआ उग्र, हिंसक घटनाओं में 6 की मौत

दलितों का भारत बंद हुआ उग्र, हिंसक घटनाओं में 6 की मौत

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम पर आये उच्चतम न्यायलय के फैसले के विरोध में दलित संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और ओडिशा में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया। एक दिवसीय भारत बंद ने उत्तर से लेकर पूर्व तक की रेल रोक दी। जग-जगह आगजनी के साथ कई हिंसक घटनाएं हुईं। जिसमें एमपी में चार, यूपी में एक और राजस्थान में एक की मौत हो गई। हिंसक प्रदर्शन के बाद एमपी के कुछ जिलों में धारा 144 लागू कर दिया। पुलिस ने 1000 से अधिक बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया। दलितों के भारत बंद के देश के 14 राज्य प्रभावित हुए।

No comments:

Post a Comment