Wednesday, 11 April 2018

भारत बंद: संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू, इंटरनेट बाधित

भारत बंद: संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू, इंटरनेट बाधित


2 अप्रैल को हुए दलित आंदोलन और आरक्षण के विरोध में सवर्णों ने 10 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया। देश के कई राज्यों में इसका असर देखने को मिला। आगजनी और प्रदर्शन हिंसात्मक रूप ले लिया। सबसे ज्यादा हंगामा और बवाल बिहार राज्य में देखने को मिला। बिहार के हाजीपुर शहर में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ बदसलूकी की। प्रदर्शनकारियों द्वारा रेल सेवा बाधित और सड़क जाम भी किया गया। इस तनाव को देखते हुए आरा में धारा 144 और कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को दलित संगठनों द्वारा 'भारत बंद' के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी हुई थी। जिसमें लगभग 12 लोगों की मौत हुई थी। इससे सबक लेते हुए इस बार राज्य के कई हिस्सों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। 


No comments:

Post a Comment