Saturday, 28 April 2018

पाक  खिलाड़ी के सीने में जल्द धड़केगा भाररतीय दिल

पाक  खिलाड़ी के सीने में जल्द धड़केगा भाररतीय दिल 


दिल की गंभीर समस्या से जूझ रहे पाकिस्तान के हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अहमद के सीने में जल्द ही भारतीय दिल धड़केगा। 49 वर्षीय पाक खिलाड़ी ने हृदय प्रत्यारोपड़ कराने के लिए भारत सरकार से भावुक अपील की थी। अब दिल्ली के ‘कालरा हॉस्पिटल एंड एसआरसीएनसी’ और फोर्टिस ग्रुप हॉस्पिटल ने उन्हें मुंबई और चेन्नई में हृदय प्रत्यारोपड़ और पूरा इलाज मुफ्त करने की पेशकश की है। अस्पताल की ओर से इस संबंध में एक पत्र भारत स्थित पाकिस्तानी दूतावास को सौंपा गया है। गौरतलब है कि मंसूर इस समय कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल सेंटर एक अस्पताल में भर्ती हैं। 


भूखमरी से परेशान 35 किसानों ने मांगी इच्छा मृत्यु

भूखमरी से परेशान 35 किसानों ने मांगी इच्छा मृत्यु 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वादाखिलाफी, गरीबी व भूखमरी से परेशान होकर 35 किसानों ने इच्छामृत्यु की मांग की है। किसानों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग ने नहर निर्माण के लिए उनकी जमीन तो ले ली मगर एक दशक बाद भी उसका मुआवजा नही मिला। विभागीय अफसरों की लापरवाही के कारण किसानों के सामने परिवार चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। विभागीय लेटलतीफी से किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। नहर निर्माण में खेत के चले जाने से अब खेती का रकबा भी घट गया है। मगर मुआवजे की कहीं कोई आस दिखाई नहीं दे रही है। 


'अपना घर' मामले में जसवंती देवी सहित 3 आरोपियों को हुई उम्रकैद

'अपना घर' मामले में जसवंती देवी सहित 3 आरोपियों को हुई उम्रकैद  


रोहतक के बहुचर्चित ‘अपना घर’ (अनाथालय) के बच्चों को 6 साल बाद न्याय मिला है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने मामले में मुख्य आरोपी जसवंत देवी, जयभगवान और सतीश को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में जसवंती के भाई जसवंत को 7 साल की सजा सुनाई है। वहीं 5 अन्य दोषियों जसवंती की बेटी सुषमा उर्फ सिमी, चचेरी बहन शीला, सहेली रोशनी, कर्मचारी रामप्रकाश सैनी, काउंसलर वीना की सजा अंडरगॉन कर दी गई है। पूरा मामला 9 मई 2012 का है। जहां राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की टीम ने अपना घर में छापा मारकर 103 बच्चियों-युवतियों को छुड़ाया था। तभी खुलासा हुआ कि यहां बच्चियों-युवतियों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जाता है। 

जल्द हो सकता है उन्नाव रेप केस के आरोपी का पोटेंसी टेस्ट

जल्द हो सकता है उन्नाव रेप केस के आरोपी का पोटेंसी टेस्ट  


उत्तर प्रदेश के उन्नाव दुषकर्म केस में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सीबीआई कोर्ट से विधायक सेंगर की पोटेंसी टेस्ट (मर्दानगी परीक्षण) कराने के लिए अनुमति मांग सकती है। चूंकि रेप के आरोप लगे हैं, इसलिए यूरोलॉजी विभाग में जांच जरूरी है। ऐसे में सीबीआई विधायक को पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग ले जाने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को आरोपी विधायक की कस्टडी रिमांड खत्म हो गई, जिसके बाद उसे उन्नाव जिला जेल में भेज दिया गया। वहीं मामले में आरोपी विधायक की सहयोगी शशि सिंह के घर सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम ने छानबीन कर आवास के बाहर खड़ी गाड़ी को सीज कर दिया है। 

कठुआ गैंगरेप में जांच एजेंसी का दावा- सांझी राम ने रची थी बच्ची को मारने की साजिश

कठुआ गैंगरेप में जांच एजेंसी का दावा- सांझी राम ने रची थी बच्ची को मारने की साजिश  


जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची से हुए गैंगरेप और हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच कर रही पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपियों में से एक सांझीराम ने पूछताछ के दौरान पना जुर्म कबूल लिया है। सांझी राम ने बताया कि उसे बच्ची के अपहरण के चार दिन बाद उससे बलात्कार होने और बेटे के शामिल होने का पता चलाष जिसके बाद उसने बच्ची की हत्या करने की योजना बनाई थी। जांचकर्ताओं ने बताया कि 10 जनवरी को अपहरण कर सबसे पहले सांझी राम के नाबालिक भतीजे ने बलात्कार किया था। बच्ची का शव 17 जनवरी को जंगल से बरामद हुआ। इस पूरे मामले में सांझीराम, नाबालिक भतीजा, बेटे विशाल सहित पांच अन्य को आरोपी बनाया गया है।

Friday, 27 April 2018

बीजेपी के घोषणापत्र में बांग्लादेश दंगों की तस्वीरें, टीएमसी ने साधा निशाना

बीजेपी के घोषणापत्र में बांग्लादेश दंगों की तस्वीरें, टीएमसी ने साधा निशाना

पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव के मद्दे नजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बंगाल ने अपने घोषणापत्र में जो तस्वीरें लगाई हैं, वह 2013 में ढाका में हुए दंगों की है। इस मामले पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि ‘वर्तमान में बंगाल की जो स्थिति है, वह इसके माध्यम से दर्शाना चाहते हैं’। पूरे मामले पर बीजेपी ने यह कहते हुए बचाव किया कि बांग्लादेश दंगों के बाद राज्य में घटी घटनाओं को दर्शाने के लिए इन तस्वीरों का उपयोग किया गया है।

एससीओ बैठक में पुरुष मंत्रियों पर भारी पड़ीं भारत की टॉप 2 मंत्रियां

एससीओ बैठक में पुरुष मंत्रियों पर भारी पड़ीं भारत की टॉप 2 मंत्रियां 


सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की दो असाधारण तस्वीर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। तस्वीर इसलिए असाधारण है क्योंकि भारत की ये टॉप 2 मंत्रियां पुरुष मंत्रियों की भीड़ में अकेली महिला मंत्री दिखती हैं। शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों की बैठक में दोनों नेताओं ने भाग लिया। यह तस्वीर उसी दौरान की है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल भी खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नही पाए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है, वहां देवता भी वास करते हैं।


Source- Khaskhabar.com

बीआरडी मामला : आरोपी डॉक्टर कफील को मिली जमानत

बीआरडी मामला : आरोपी डॉक्टर कफील को मिली जमानत


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत मामले में जेल में बंद आरोपी डॉक्टर कफील खान को जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा की एकल पीठ ने डॉ कफील की जमानत याचिका मंजूर की। इस मामले में एक अन्य आरोपी और आक्सीजन गैस सप्लायर मनीष भंडारी को बीते दिनों जमानत मिली है। करीब 8 महीने से गोरखपुर जेल में बंद कफील खान अगस्त 2017 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी से हुई 60 बच्चों की मौत के मामले में आरोपी हैं। इस मामले में डॉ कफील समेत नौ लोग आरोपी हैं।

सुप्रीम कोर्ट के भविष्य को लेकर दो जजों ने लिखा CJI को पत्र

सुप्रीम कोर्ट के भविष्य को लेकर दो जजों ने लिखा CJI को पत्र


सर्वोच्च न्यायालय के दो वरिष्ठ जज जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस मदन लोकुर ने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा को पत्र लिखा है। पत्र में सुप्रीम कोर्ट के भविष्य और संस्थागत मसलों पर चर्चा करने के लिए ‘फुल कोर्ट’ बुलाए जाने की मांग की है। खबरों के मुताबिक दोनों जजों ने इन मुद्दों पर चर्चा के लिए कोर्ट के सभी 25 जजों की बैठक बुलाए जाने की मांग की। हालांकि इस पत्र पर चीफ जस्टिस का अभी जवाब नही आया है। गौरतलब है कि जब न्यायपालिका से जुड़े सार्वजनिक महत्व के मुद्दे सामने आते हैं तब मुख्य न्यायाधीश की ओर से फुल कोर्ट बनाई जाती है।


घाटी में नेता की हत्या पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-पीडीपी ने झाड़ा पल्ला, NC ने अपनाया

घाटी में नेता की हत्या पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-पीडीपी ने झाड़ा पल्ला, NC ने अपनाया


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में स्थानीय नेता की हत्या के बाद राजनीति तेज हो गई है। सत्ताधारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस ने मृत नेता गुलाम नबी पटेल को अपनी पार्टी में शामिल होने से इंकार कर दिया। जिसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने द्विंगत नेता को श्रद्धांजलि देकर अपना नाम देने के लिए आगे आई। उमर ने कहा 'अगर गुलाम नबी पटेल को कोई भी पार्टी अपना नही मान रही है तो उन्हें केवल नेशनल कॉन्फ्रेंस का सदस्य कह लीजिए, जिससे उनकी मौत बेकार ना जाए।' गौरतलब है कि घाटी में आतंकियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पटेल की पीडीपी से जुड़ने की जानकारी सामने आई। लेकिन बाद में पीडीपी ने बयान जारी कर कहा कि वह पार्टी से नही जुड़े थे। वहीं कांग्रेस ने भी द्विंगत नेता के पार्टी जुड़ने पर किनारा कर लिया। 

यौन शोषण मामले में आसाराम को हुई उम्रकैद की सजा

यौन शोषण मामले में आसाराम को हुई उम्रकैद की सजा

स्वंयभू संत आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मामले में सह आरोपी शिल्पी और शरतचंद्र को 20-20 साल की सजा और 50-50 हजार का जुर्माना लगाया है, वहीं अन्य दो आरोपी प्रकाश और शिव को बरी कर दिया है। पूरा मामला 2013 का है, जहां नाबालिक के साथ आसाराम ने जोधपुर के निकट मनई आश्रम में बलात्कार किया था। सजा के एलान के बाद पीड़िता के पिता ने न्यायपालिका को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उनकी बेटी को न्याय मिला है।

Tuesday, 24 April 2018

CJI के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव हुआ खारिज, वेकैंया पर बिफरी कांग्रेस

CJI के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव हुआ खारिज, वेकैंया पर बिफरी कांग्रेस  


सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस समेत 7 विपक्षी दलों द्वारा लाए जा रहे महाभियोग के प्रस्ताव को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के उपसभापति वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आपत्ति जाहिर की। उन्होंने ट्वीटर कर कहा- “महाभियोग पर संवैधानिक 50 सांसदों की मंजूरी जरूरी है। राज्यसभा के सभापति महाभियोग प्रस्ताव पर निर्णय नहीं ले सकते हैं। यह वास्तव में लोकतंत्र को खारिज करने वालों और लोकतंत्र को बचाने वालों के बीच की लड़ाई है।” गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति ने अपने 10 पेज के आदेश में विपक्ष के सभी आरोपों को निराधार बताकर 22 कारण गिनाते हुए कहा कि वह प्रधान न्यायधीश के खिलाफ महाभियोग की इजाजत नहीं सकते हैं।

आम जनता की जेब पर डाका डाल रहा पेट्रोल-डीजल की कीमत

आम जनता की जेब पर डाका डाल रहा पेट्रोल-डीजल की कीमत  


पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें दिन-प्रतिदिन आसमान छू रही हैं। 5वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही डीजल की कीमत अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है जबकि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम पिछले 55 महीने के उच्चतम स्तर पर है। दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 82 रुपये 35 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता में काफी गुस्सा है। लोग सरकार से कीमतें घटाने की मांग कर रहे हैं। उधर बीजेपी ने सरकार पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का दबाव बढ़ाते हुए इन्हें जीएसटी के दायरे में लाने के लिए कहा है।

जेसिका लाल मर्डर केस : बहन ने किया हत्यारे मनु शर्मा को माफ

जेसिका लाल मर्डर केस : बहन ने किया हत्यारे मनु शर्मा को माफ


बहुचर्चित जेसिका लाल मर्डर केस करीब 20 साल बाद एक बार फिर चर्चा में है। जेसिका की बहन सबरीना लाल ने मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सिद्धार्थ वशिष्ठ उर्फ मनु शर्मा को माफ कर दिया है। जनकल्याण अधिकारी के नाम भेजी गई एक चिट्ठी में सबरीना ने लिखा है कि मनु शर्मा को जेल से छोड़े जाने पर उन्हें कोई दिक्कत नही है। गौरतलब है कि 29 अप्रैल 1999 की रात दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में मॉडल जेसिका को हरियाणा के कद्दावर नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

उन्नाव रेप के आरोपी विधायक के समर्थकों ने निकाला शांति मार्च


.......................................


......................................


......................................

उन्नाव रेप के आरोपी विधायक के समर्थकों ने निकाला शांति मार्च 



यूपी के उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में लोग सड़क पर उतर आए हैं। सोमवार को विधायक के समर्थन में बांगरमऊ के गंज मुरादाबाद में कुलदीप के समर्थकों ने शांति मार्च निकाला। इस जुलूस में लोग ‘हमारा विधायक निर्दोष है’ की तख्तियां लेकर चल रहे थे। शांति मार्च में शामिल समर्थकों ने विधायक पर लगे आरोपों का गलत बताते हुए इसे साजिश करार दिया। विधायक के समर्थन निकालने वाले शांति मार्च में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। गौरतलब है कि किशोरी से रेप और उसके पिता के हत्या के आरोप में विधायक कुलदीप, भाई अतुल सिंह, सहयोगी शशि सिंह समेत अन्य आरोपी जेल में हैं।

Sunday, 22 April 2018

सूरत रेप केस में तीन गिरफ्तार, रिश्तेदार तक पहुंची शक की सुई

सूरत रेप केस में तीन गिरफ्तार, रिश्तेदार तक पहुंची शक की सुई


गुजरात के सूरत में 11 साल की बच्ची से हुए रेप और हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। ये तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं, जो सूरत में टाइल्स लगाने का काम करते थे। यहीं पर मासूम की मां भी मजदूरी करती थी, वह हादसे के बाद से गायब है। पुलिस ने मासूम की रेप के बाद हत्या में एक और व्यक्ति के संलिप्त होने की आशंका जताई है। पुलिस को आशंका है कि चौथा आरोपी बच्ची का कोई रिश्तेदार ही है। साथ ही उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है जिसमें बच्ची की लाश को लाकर फेंका गया था। पुलिस को शक है कि बच्ची की मां का कत्ल कर फेंक दिया गया है। पिछले दिनों पुलिस को तीन महिलाओं की लाश मिले थे। पुलिस अब बच्ची और इन तीनों शवों के डीएनए का मिलान कराएगी।


नरोडा पाटिया नरसंहार मामला: बाबू बजरंगी की उम्रकैद बरकरार, कोडनानी बरी

नरोडा पाटिया नरसंहार मामला: बाबू बजरंगी की उम्रकैद बरकरार, कोडनानी बरी  


गुजरात हाई कोर्ट ने 29 फरवरी 2002 में हुए नरोडा पाटिया नरसंहार मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में मुख्य आरोपी गुजरात सरकार की पूर्व मंत्री डॉ मायाबेन कोडनानी को बरी कर दिया। वहीं बाबू बजरंगी को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि निचली अदालत ने कोडनानी को 28 साल के कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके लिए वह कुछ साल जेल में रहीं। वहीं बाबू बजरंगी सहित 12 आरोपियों को कोर्ट ने गुजरात दंगों में दोषी मानते हुए उनकी सजा बरकरार रखी है।


सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ


सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ  महाभियोग को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने बैठक की। जिसमें 60 से ज्यादा सांसदों ने महाभियोग लाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये। मगर इस मुद्दे पर कांग्रेस बंटी हुई नजर आ रही है। कांग्रेस नेता और SC के वकील सलमान खुर्शीद ने इस फैसले पर खुद को पार्टी से अलग बताया। महाभियोग प्रस्ताव पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के हस्ताक्षर नहीं होने पर कांग्रेस ने कहा कि हमने उनसे अप्रोच ही नहीं किया था। इस पूरे मामले पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आलोचना करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां महाभियोग जैसे प्रस्ताव का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही हैं। आगे कहा कि जज लोया केस में कांग्रेस पार्टी के झूठे प्रोपेगैंडा की पोल खुल गई है और उसी का बदला लेने के लिए यह महाभियोग प्रस्ताव लाया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस 7 दलों के साथ राज्यसभा के उपसभापति वेंकैया नायडू को चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है। 

जब्त होगी दाऊद इब्राहिम की संपत्ति : सुप्रीम कोर्ट

जब्त होगी दाऊद इब्राहिम की संपत्ति : सुप्रीम कोर्ट  



भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों को सुप्रीम कोर्ट ने जब्त करने का आदेश दिए हैं। दरअसल दाऊद की बहन हसीना पारकर और मां अमीना बी ने एक याचिका दी थी कि मुंबई में संपत्तियों को सीज न किया जाए। जिसपर न्यायमूर्ति आरके अग्रवाल और एएम सप्रे ने सुनवाई कर इस याचिका को खारिज कर दिया और सरकार को संपत्तियों को सीज करने की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि दाऊद की मां अमीना बी कासकर और बहन हसीना पारकर दोनों ही इस दुनिया में नही हैं। मुंबई में दोनों के नाम से 7 आवासीय संपत्तियां हैं। 

Wednesday, 18 April 2018

सलमान खान को राहत, विदेश जाने की मिली इजाजत

सलमान खान को राहत, विदेश जाने की मिली इजाजत


काले हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को बेल मिलने के बाद मंगलवार को फिर एक राहत मिली है। सत्र अदालत ने सलमान को विदेश जाने की इजाजत दे दी है। अभिनेता ने सेशन कोर्ट से इजाजत मांगी थी कि उन्हें अपने पेशे को बढ़ाने के लिए यूएस, कनाडा, नेपाल सहित चार देश जाना है। कोर्ट ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली। गौरतलब है कि कोर्ट ने उन्हें बिना इजाजत देश नहीं छोड़ने का आदेश दिया था। साथ ही, 7 मई को कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश दिए गए थे। जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को 20 साल पुराने इस मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें कोर्ट से सीधे जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। हालांकि सजा मिलने के बाद ही उनके वकीलों ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की थी। मगर उन्हें दो दिन बाद यानी कि 8 अप्रैल को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी।

SC/ST एक्ट: केंद्र ने दायर किया रिव्यू पिटीशन

SC/ST एक्ट: केंद्र ने दायर किया रिव्यू पिटीशन  


अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एक्ट के तहत जांच के बाद ही गिरफ्तारी होने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश ने लागू कर दिया है। हालांकि विवाद के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आदेश देकर फिर वापस ले लिया। गौर करने वाली बात यह है कि इन सभी राज्यों में बीजेपी की सरकार है। केंद्र सरकार की तरह राज्य सरकार भी सर्वोच्च न्यायालय में फैसले के खिलाफ याचिका दायर करेगी। इस फैसले के तहत एससी-एसटी वर्ग के लोगों की शिकायत पर जांच के बाद ही केस दर्ज होने का निर्देश है। आदेश का पालन नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी और सुप्रीम कोर्ट के अवमानना के दोषी भी होंगे। 

उम्मीद है मोदी सरकार जल्द करेगी लोकपाल की नियुक्ति: SC

उम्मीद है मोदी सरकार जल्द करेगी लोकपाल की नियुक्ति: SC


सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को हिदायत देते हुए कहा कि सरकार जल्द ही लोकपाल की नियुक्ति करेगी। हालांकि कोर्ट ने लोकपाल की नियुक्ति को लेकर अभी आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट 15 मई को सुनवाई करेगा। वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि मोदी सरकार जानबूझकर लोकपाल की नियुक्ति को लटका रही है। वहीं केंद्र की ओर से अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा कि नामचीन हस्ती की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में केंद्र ने लोकपाल की नियुक्ति को लेकर हुई मीटिंग के अनुसार सबसे पहले एमिनेंट जूरिस्ट की नियुक्ति करेगें। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने लोकपाल चुने जाने के लिए लोकपाल चयन समिति का गठन कर दिया है।

देश भर में फिर नोटबंदी जैसे हैं हालात

देश भर में फिर नोटबंदी जैसे हैं हालात


देशभर में बैंकों के एटीएम में कैश नहीं होने की ख़बरों ने एक बार फिर नोटबंदी के दौर की याद दिला दी है। सोशल मीडिया पर लोग 'कैश नहीं है' की तख्ती लगे एटीएम की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इन राज्यों बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कैश की किल्लत को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुशील मोदी ने कहा है कि दो हजार के नोट होने ही नहीं चाहिए। जबकि रिजर्व बैंक का कहना है कि अभी जितनी नकदी यानी कैश सर्कुलेशन में है वो नोटबंदी के दौर से भी ज्यादा है। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में कैश की भारी किल्लत हो गई है।

कठुआ और उन्नाव कांड पर अब इच्छामृत्यु की मांग



____________________

कठुआ और उन्नाव कांड पर अब इच्छामृत्यु की मांग



कठुआ और उन्नाव गैंगरेप मामलों को लेकर राजस्थान में धरना-प्रदर्शन के साथ ज्ञापन देने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। राजधानी जयपुर में ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान आपराधियों को 30 दिन में फांसी देने की मांग की गयी। इसी बीच जयपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान राजस्थान मुस्लिम परिषद के जयपुर प्रभारी अयूब खान ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की है। मंगलवार को इस प्रदर्शन के लिए भी सोशल मीडिया पर लोगों से भारी तादाद में कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील की गई थी। मासूम बच्चियों के साथ रेप और हत्या जैसे घिनौने अपराध को लेकर देश ही नहीं परदेश में भी लोग चिंचित हैं। कठुआ और उन्नाव रेप केस पर राजस्थान में राजनीतिक फायदे लेने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।

Thursday, 12 April 2018

अब हरियाणा में शुरु होगा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी खेलाओ’

अब हरियाणा में शुरु होगा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी खेलाओ’

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता के बाद अब हरियाणा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी खेलाओ’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरु करने जा रहा है। 21 से 24 मई तक पंचकूला में ताऊ देवी लाल खेल परिसर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित फर्स्ट गर्ल्स (सीनियर) इंटरनेशनल 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से शुरु किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका औ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की पांच देशों की टीमें भाग लेंगी। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्य की लड़कियां खेल, जल-थल, वायुसेना के साथ सौंदर्य प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। अब क्रिकेट के जरिए भी लड़कियां आगे बढ़ेंगी।

हिंदू विवाह अधिनियम में नहीं होगा कोई बदलाव: सुप्रीम कोर्ट

हिंदू विवाह अधिनियम में नहीं होगा कोई बदलाव: सुप्रीम कोर्ट


सुप्रीम कोर्ट ने 'हिंदू विवाह अधिनियम' में संशोधन की मांग से इंकार कर दिया है। हिंदू महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला लिया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी जबरन कराई गई अतः उसने याचिका दायर की थी कि विवाह के समय दोनों पक्षों की सहमति अनिवार्य की जाए। महिला और पुरुष दोनों की रजामंदी के बाद ही विवाह को वैध माना जाए। एससी ने इस याचिका को खारिज करते हुए फैसला लिया है कि हिंदू विवाह अधिनियम में पहले से यह कानून है कि यदि विवाह के दोनों पक्षों में से किसी एक ने विवाह झूठ और धोखे से किया है तो विवाह रद्द माना जायेगा। ऐसे मामले में दोनों में से कोई भी स्थानीय कोर्ट में विवाह को अवैध घोषित करने की अर्जी डाल सकता है।

डॉक्टर बनने जा रहे 62 भारतीय छात्रों को जॉर्जिया ने एयरपोर्ट से लौटाया

डॉक्टर बनने जा रहे 62 भारतीय छात्रों को जॉर्जिया ने एयरपोर्ट से लौटाया


मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए 8 अप्रैल को भारत से गये 62 छात्रों को जार्जिया के टेबलिसी एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर उन्हें जमीन पर बैठाया गया, पानी पीने और बाथरूम का उपयोग नहीं करने दिया। साथ ही घंटो इंतजार के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया, विमान कर्मचारी को ये कहकर कि सभी विद्यार्थियों को दिल्ली उतारने के बाद पासपोर्ट दिया जाए। मामला सामने आने के बाद पीड़ित छात्रों के परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर शिकायत की। जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि भारतीय दूतावास मामले को देख रहा है।

‘आसिफा गैंगरेप और मर्डर केस’ में दाखिल की चार्जशीट के बाद गर्म हुई राजनीति

‘आसिफा गैंगरेप और मर्डर केस’ में दाखिल की चार्जशीट के बाद गर्म हुई राजनीति


जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 12 जनवरी 2018 को आठ साल की आसिफा के साथ हुए गैंगरेप और मर्डर केस में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ 18 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जिसपर राजनीति तेज हो गई है। जहां घाटी में सभी आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं स्थानीय बार एसोसिएशन का आश्चर्यजनक ढ़ंग से आरोपियों के पक्ष में प्रदर्शन हो रहा है। चार्जशीट में बलात्कार और हत्या का मास्टरमाइंड पूर्व राजस्व अधिकारी 60 वर्षीय संजीराम, उसके बेटे विशाल समेत सात पुलिसकर्मी को बताया गया है। गौरतलब है कि 10 जनवरी को आरोपियों ने आसिफा को कठुआ के एक मंदिर में नशे का टेबलेट देकर तीन दिनों तक बर्बरता करने के बाद, उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया था।