Saturday, 9 September 2017

सोनम मलिक ने वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

सोनम मलिक ने वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

भारत की सोनम मलिक (बाएं) ने जीता वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड

नई दिल्ली। भारत की युवा रेसलर (पहलवान) सोनम मलिक ने यूनान के एथेंस में चल रही वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता जबकि नीलम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा.

सोनम मलिक ने वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

नीलम ने इस प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा

15 साल की सोनम ने 56 किलो वर्ग में जापान की सेना नगामोतो को 3-1 से हराया. उन्होंने पहले दौर में 2-0 की बढ़त बना ली लेकिन दूसरे दौर में एक अंक गंवाया. आखिर में उन्होंने एक और अंक हासिल करते हुए गोल्ज पर कब्जा जमा लिया.

वहीं भारत की एक और पहलवान नीलम ने 43 किलो वर्ग में रोमानिया की रोक्साना अलेक्जेंड्रा को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता.

यहां कुल पांच कैटिगरी में हुए मुकाबलों में सभी पाचों भारतीय खिलाड़ी गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल राउंड के लिए क्वॉलिफाई करने में सफल रहे. एक और भारतीय पहलवान अंशु शुक्रवार को गोल्ड मेडल के मुकाबले में उतरेंगी.

वहीं चार अन्य भारतीय पहलवान सिमरन, मनीषा, मीनाक्षी और करुणा विभिन्न वेट कैटिगरी में ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबलों में खेलेंगी.

Source:india.com

No comments:

Post a Comment