मोदी बोले, वर्ल्ड बैंक के इनकार के बाद गुजरात के मंदिरों ने इस प्रोजेक्ट के लिए पैसा दिया
ये सिर्फ गुजरात नहीं, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान के किसानों के भाग्य को बदलने वाला प्रोजेक्ट है- मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 67वें जन्मदिन पर रविवार को सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना का लोकार्पण किया. उद्घाटन समारोह में गुजरात के सीएम विजय रुपाणी, पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे. इससे पहले मोदी आज सुबह गांधीनगर में अपने जन्मदिवस के अवसर पर अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लेने उनके पास गए. सरदार सरोवर नर्मदा बांध परियोजना के लोकार्पण के साथ ही मोदी एक रैली को भी संबोधित करेंगे. गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले मोदी की इस रैली को राजनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
मोदी ने आज उस नर्मदा बांध परियोजना का लोकार्पण किया जिसकी परिकल्पना सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1946 में ही की थी. हालांकि इस पर काम 1970 के दशक से ही प्रारंभ हो पाया. इस बांध परियोजना और इस पर बनी विद्युत परियोजना से चार राज्यों गुजरात, महाराष्ट, राजस्थान और मध्य प्रदेश को लाभ मिलेगा.
Source:india.com
No comments:
Post a Comment