Tuesday, 12 September 2017

तैयारी: रेल मंत्री बोले- 2022 तक भारत में दौड़ा देंगे बुलेट ट्रेन

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना रेल परिवहन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। गोयल ने दावा किया कि बुलेट ट्रेन परियोजना निर्धारित लक्ष्य दिसंबर 2023 से एक साल पहले ही पूरी कर ली जाएगी

उन्होंने कहा, बुलेट ट्रेन देश में हवाई यात्रा का नया विकल्प बनेगी। बल्कि इसकी नई तकनीक भारत में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित बनाएगी। मेक इन इंडिया के तहत नई तकनीक के कोच उत्पादन से 12 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

रेल मंत्री बनने के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे संयुक्त रूप से गुजरात के साबरमती में 14 सितंबर को बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे। बुलेट ट्रेन के परिचालन के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर के सामानांतर नए उद्योग व व्यवसाय विकसित किए जाएंगे। इससे लगभग 12 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। बुलेट ट्रेन तकनीक को रेलवे अधिकारियों को हस्तानांतरण के लिए साबरमती में प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। बुलेट ट्रेन परिचालन में सीधे तौर पर चार हजार और अपरोक्ष रूप से 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

Source:livehindusthan.com

No comments:

Post a Comment