Saturday, 9 September 2017

कश्मीर दौरा: राजनाथ बोले, जो भी मिलने आएगा उससे करेंगे बातचीत

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जम्मू एवं कश्मीर के मुद्दे पर सभी हितधारकों से चर्चा करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में उनके दौरे के दौरान जो भी उनसे मिलने आएगा, उसके साथ बातचीत करेंगे। राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार से राज्य के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होने से पहले ये बात कही।

राजनाथ का शनिवार से जम्मू एवं कश्मीर राज्य का तीन दिवसीय दौरा तय है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं व्यक्तिगत तौर पर चाहता हूं कि सभी से बातचीत हो। इसलिए जो भी मुझसे मिलेगा, मैं उससे बात करूंगा।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कश्मीर मुद्दे को हल करने की पूरी मंशा है।

सिंह नौ से 12 सितंबर तक जम्मू -कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे तथा प्रधानमंत्री विकास पैकेज के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। सिंह जम्मू -कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करने के अलावा श्रीनगर और जम्मू में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मिलकर उनकी राय जानेंगे । 

Source:livehindusthan.com

No comments:

Post a Comment