Thursday, 7 September 2017

अमेरिका ने उार कोरिया पर तेल प्रतिबंध लगाने, किम जोंग को काली सूची में डालने की मांग की

संयुक्त राष्ट्र, छह सितम्बर एएफपी अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उार कोरिया पर तेल प्रतिबंध लगाने और उसके नेता किम जोंग-उन की संपाियों को फ्रीज करने का आज आग्रह किया।

उार कोरिया ने हाल में छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया है।

अमेरिका के मसौदा प्रस्ताव में वस्त्र निर्यात पर प्रतिबंध लगाने और विदेश भेजे गए उार कोरियाई श्रमिकों को किये जाने वाले भुगतान को खत्म करने की भी मांग की गयी है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली के उार कोरिया के खिलाफ कड़े संभावित उपाय किये जाने के आवान के दो दिन बाद अमेरिका ने इस प्रस्तावित मसौदा प्रस्ताव को परिषद के 14 अन्य सदस्यों को भी दिया है।

हेली ने सोमवार को कहा कि अमेरिका 11 सितंबर को नए प्रतिबंधों पर मतदान चाहता है।

No comments:

Post a Comment